Thursday, February 9, 2012

टीम अन्ना का दौरा निरस्त

मतदाता जागरूकता अभियान के तहत १५ फरवरी को इटावा में टीम अन्ना की रैली होनी थी जिसकी घोषणा स्वयं इंडिया अगेंस्ट करप्शन के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह आज़ाद ने इटावा स्थित देवराज भवन में प्रेस वार्ता के दौरान की थी। इसके बाद इंडिया अगेंस्ट करप्शन के इटावा प्रभारी शास्त्री देवेश ने २५ सदस्यीय आयोजन समिति बनाकर कार्य योजना का विभाजन करने हेतु बैठक बुलाई तो कुछ अराजक तत्वों ने कब्ज़ा जमा लिया और प्रभारी शब्द को लेकर हंगामा काटा, डॉ आशीष कुमार ने कहा - इंडिया अगेंस्ट करप्शन के प्रदेश प्रभारी संजय भी फर्जी हैं , यदि रैली में अरविन्द केजरीवाल या किरण वेदी आदि किसी ने भी देवेश को इंडिया अगेंस्ट करप्शन का प्रभारी संबोधित किया तो वे लोग अलग लाउडस्पीकर लगाकर व पर्चे बाँट कर विरोध करेंगे। अंततः शास्त्री ने इस आयोजन से किनारा करने की घोषणा की और पूर्व प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह चौहान के ऊपर सारा दारोमदार सौप दिया। साथ ही गणेश ज्ञानार्थी से किसी तरह का समझ्हौता करने से भी इनकार किया। ये सारा बाकया मीडिया में गया आन्दोलन नेतृत्व ने ३ दिन गहनता से परामर्श किया, और आज ९-२-१२ को यह कहते हुए इटावा रैली निरस्त कर दी कि शास्त्री जी को तनाव मुक्त रखने के लिए जरूर है इटावा में रैली न हो । ज्ञात हो कि २१-९-११ को संजय सिंह के साथ मैनपुरी जाकर जनमत संग्रह का सुभारम्भ कराकर शास्त्री ने k k इंटर कालेज में बैठक कराइ थी। बैठक में शराबी, मदकची व अपराधियो की गतिविधि पर संजय ने कहा था ऐसे लोगो को कोर कमिटी से हटा दो। अगले ही दिन २२-९-११ को दुर्घट में शास्त्री घायल हो गया १५ दिन ICU में रहा। ब्रेन इन्ज़र्ड शास्त्री की बजह से अरविन्द कजरी बल का पिछला कर्यक्रम निरस्त हो गया था । ३ बार संजय सिंह ने इटावा आकर देख लिया अब शास्त्री स्वस्थ हैं तो १५ फरवरी का कार्यक्रम तय हुआ , दुर्भाग्य ही कहेंगे कि टीम अन्ना इटावा आते आते रह गयी। दूसरी ओर गणेश ज्ञानार्थी ने पोल-खोल आन्दोलन का ऐलान किया । इंडिया अगेंस्ट करप्शन के इटावा प्रभारी शास्त्री देवेश ने पोल-खोल आन्दोलन की घोषणा के लिए ज्ञानार्थी को धन्यवाद देते हुए स्वयं अपनी सच्चाई उजागर की ।

No comments:

Post a Comment